भोपाल जिले वि.खंड फंदा के ग्राम कुठार में जल जीवन मिशन अंतर्गत कार्यपालन यंत्री सुदेश कुमार मालवीय लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग,भोपाल के मार्गदर्शन में विभागीय अमले द्वारा एवं ग्राम पंचायत कुठार के सहयोग से ग्राम में जल अर्पण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मी मीना सरपंच ग्राम पंचायत कुठार द्वारा की गई। पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम में निम्न गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें मां सरस्वती पूजा से कार्यक्रम की शुरुआत कर जल श्रृंगार, जल वंदना, जल बंधन, जल शपथ, कलश यात्रा एवं जल अर्पण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष प्रमोद राजपूत उपस्थित रहे जिन का स्वागत ग्राम जल एवं स्वच्छता तदर्थ समिति के सदस्यों एव पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा किया गया। साथ ही कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा कार्यकर्ता तथा स्व सहायता समूह की महिलाओं एवं ग्रामीण जनों तथा ग्राम के बच्चों द्वारा भी बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया गया।
ग्रामीण महिलाओं द्वारा नल जल योजना के जल को भरकर कलश यात्रा निकाली गई तथा जल के प्रति जागरूकता हेतु रंगोली आदि की रचना की गई ग्रामीण महिलाओं के द्वारा जल की प्रकृति की जांच फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से ग्रामीणों के समक्ष की गई।
विभाग से उपस्थित कार्यपाल यंत्री सुदेश कुमार मालवीय द्वारा ग्रामीणों को नल जल योजना के प्रति स्वामित्व का भाव उत्पन्न करते हुए किस प्रकार योजना का सफल संचालन संधारण कर योजना के लंबे समय तक चलाएमान रखने हेतु एवं ग्रामीणों को प्रतिमाह जलकर की राशि समिति को प्रदान करने हेतु प्रेरित किया गया।
साथ ही विभाग से सहायक यंत्री रितिक गुप्ता, उपयंत्री उर्वी उपाध्याय जिला सलाहकार मनीष राजपूत,विनीता आर्य, विकासखंड समन्वयक अमिता राजपूत तथा समस्त स्टाफ द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
#हरघरजल #जलअर्पणदिवस #जलसंरक्षण #स्वच्छपेयजल #जनजागरूकता #सामुदायिकसहभागिता