सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: राष्ट्रीय फ़ैशन प्रौद्योगिकी संस्थान भोपाल के समस्त अधिकारियों, संकाय सदस्यों , कर्मचारियों व विद्यार्थियों के लिए आयुर्वेद दिवस 2023 के अंतर्गत प्रियंका जाकरा और विजेता रघुवंशी, पंडित खुशीलाल आयुर्वेद महाविद्यालय भोपाल (म. प्र.) द्वारा जागरूकता-सह-स्वास्थ्य कैंप का आयोजन निफ्ट परिसर में किया गया।
प्रियंका जाकरा ने पंचकर्म से जुड़ी जानकारी साझा की, उन्होने बताया कि ये तकनीक शरीर को शुद्ध और विषहरण करने का सबसे आसान तरीका है। वामन, विरेचन, वस्ति, नस्य और रक्तमोक्षण इन पांच क्रियाओं के बारे में जानकारी दी।
विजेता रघुवंशी, ने जीवनशैली में सुधार लाने, योग, आयुर्वेद, प्राणायाम, स्वस्थ रहने के लिए डाइट में बदलाव लाने जिसमें “जंक फूड” की जगह पौष्टिक आहार जिसमें दलिया, मोटा अनाज जैसे की बाजरा, जौ युक्त खाना सम्मिलित करने की सलाह दी।
इस स्वास्थ्य कैंप में ले. कर्नल आशीष अग्रवाल, निदेशक निफ्ट भोपाल , अखिल सहाय, संयुक्त निदेशक, निफ्ट भोपाल व निफ्ट भोपाल के अधिकारियों, संकाय सदस्यों , कर्मचारियों व विद्यार्थियों ने उपस्थित आयुर्वेद चिकित्सकों से परामर्श लिया ,परामर्श अनुसार निशुल्क दवाइयाँ प्राप्त की और आयुर्वेद के प्रति जागरूक हुए।