आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी सोमवार (13 नवंबर) को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 265 अंक की तेजी के साथ 65,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 70 अंक की गिरावट है, यह 19,453 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में गिरावट और केवल 3 में तेजी देखने को मिल रही है।

प्रोटीन ईगॉव टेक्नोलॉजीज की सपाट लिस्टिंग

प्रोटीन ईगॉव टेक्नोलॉजीज की शेयर बाजार में सपाट लिस्टिंग हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में कंपनी का शेयर 792 पर लिस्ट हुआ है। प्रोटीन ईगॉव टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने अपने IPO का प्राइस बैंड ₹752-₹792 तय किया था। कंपनी केवल BSE पर हुई है।

मणप्पुरम फाइनेंस सहित कई कंपनियां जारी करेंगी नतीजे

ग्रासिम इंडस्ट्रीज, मणप्पुरम फाइनेंस और NRB बियरिंग्स सहित कई अन्य कंपनियां आज वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के नतीजे घोषित करेंगी।

निफ्टी मैटल को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट

NSE के सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी मैटल को छोड़कर सभी में गिरावट देखने को मिल रही है। बैंक (0.37%), FMCG (0.54%), निफ्टी IT (0.60%) और निफ्टी मीडिया (0.51%) गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

मुहूर्त-ट्रेडिंग पर शेयर बाजार में रही थी तेजी

भारतीय शेयर बाजार में दिवाली के अवसर पर मुहूर्त ट्रेडिंग की परंपरा है। ऐसे में कल यानी 12 नवंबर को मुहूर्त ट्रेडिंग में सेंसेक्स 354.77 अंक (0.55%) की तेजी के साथ 65,259.45 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 100.20 अंक की तेजी रही, ये 19,525.55 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में तेजी रही थी।