आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मुरैना के बानमोर कस्बे से गुजरने वाले नेशनल हाईवे क्रमांक-44 पर एक व्यक्ति को एक कार चालक ने टक्कर मार दी। घटना के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 10 दिन तक उसका इलाज चला। अंत में उसकी मौत हो गई।

सरनाम सिंह जाटव पुत्र बंशीराम जाटव (48 वर्ष) निवासी पवाया रोड किसी काम से बानमोर आया हुआ था। वह पैदल जा रहा था। वह सड़क क्रॉस कर रहा था कि उसी समय ग्वालियर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार वेगनार कार, जिसका क्रमांक-MP07-CB 2073 का चालक तेज रफ्तार कार को लाया तथा उसने रोड पार कर रहे सरनाम को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया।

घायल अवस्था में उसे ग्वालियर ले जाया गया। घटना 10 नवंबर 2013 की है। लगभग 10 दिन तक उसका ग्वालियर में इलाज चला तथा अंत में 20 नवंबर 2023 को उसकी मौत हो गई। बानमोर थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ इस केस में मामला दर्ज कर लिया है।