नई दिल्ली । वैश्विक बाजारों में कीमती धातुओं में तेजी की वजह से गुरुवार के कारोबारी दिन सोना और चांदी की कीमत में तेजी का सिलसिला जारी रहा। एमसीएक्स पर गुरुवार को सोने की कीमत में 0.53 फीसदी का इजाफा हुआ और इसका भाव बढ़कर 50,460 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। सोने के दाम में तेजी के साथ ही चांदी का भाव भी उछल गया। इसके भाव में जबरदस्त 2.30 फीसदी की तेजी आई। इसके बाद चांदी की कीमत 60,869 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
गौरतलब है कि आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है।
24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है।