मुंबई । यूक्रेन और रूस में चल रही जंग की वजह से सोना और चांदी की कीमत में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। जहां भारतीय वायदा बाजार में सोना 54 हजार करीब पहुंच गया है। वहीं चांदी के दाम 70 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के पार चली गई है। विदेशी बाजारों में भी सोना ओर चांदी के दाम इजाफा देखने को मिला है। सोना 2000 डॉलर पर पहुंच गया हैं, जबकि चांदी 26 डॉलर प्रति ओंस के करीब पहुंच गई है। जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में सोना और चांदी की कीमत में ओर भी ज्यादा तेजी देखने को मिल सकती हैं।
देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के दाम 1004 रुपए की तेजी के साथ 53563 रुपए प्रति पर कारोबार कर रही है। जबकि कारोबारी सत्र के दौरान सोने के दाम 53797 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए थे। जबकि आज सोना 53266 रुपए प्रति दस ग्राम पर खुला था। गौरतलब है कि सोने के दाम वर्ष 2022 के दौरान 9 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दे चुका है।
वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमत वायदा बाजार में 70 हजार को पार कर गई है। आंकड़ों के अनुसार वायदा बाजार में चांदी की कीमत करीब 1700 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी देखने को मिल रही है। जिसकी वजह चांदी के दाम 70805 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। जो कि कारोबारी सत्र के दौरान 70834 रुपए प्रति किलोग्राम के साथ दिन हाई पर पहुंचा। जहां वायदा बाजार में सिल्वर के दाम 9 फीसदी से ज्यादा बढ़ें हैं। वहीं दूसरी ओर चांदी के दाम हाजिर बाजार में करीब 12 फीसदी का रिटर्न दे चुके हैं। जबकि बीते सप्ताह चांदी की कीमत में करीब 7 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी।