नई ‎‎दिल्ली । वै‎श्विक बाजारों में कीमती धातुओं में तेजी की वजह से सप्ताह के पहले ‎दिन सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी ‎दिखाई दे रही है। सोमवार को 24 कैरेट सोने का भाव 52,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऊपर नजर आ रहा है। भारत में सोने का भाव 52,090 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा है। 22 कैरेट सोने का भाव 47,750 रुपए प्रति 10 ग्राम है। दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव 47,750 रुपये है। यानी 10 ग्राम सोने का भाव राष्‍ट्रीय राजधानी में साढ़े सैंतालिस हजार के ऊपर है।

वहीं दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 52,090 है। मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 47,750 रुपए नजर आई। शुक्रवार को सोने में 303 रुपए की तेजी थी।

वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में आई तेजी के रुख के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में पिछले शुक्रवार को सोना 303 रुपए की तेजी के साथ 50,939 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी की कीमत भी 1,023 रुपए के उछाल के साथ 62,636 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 61,342 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।