बिलासपुर । भारतीय जनता पार्टी जिला एन.जी.ओ प्रकोष्ठ की प्रथम परिचयात्मक बैठक भाजपा कार्यालय करबला रोड बिलासपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत के मुख्यआतिथ्य में एवं एन.जी.ओ प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य धीरेन्द्र केशरवानी, जिला संयोजक कृष्णकुमार (दाऊ) शुक्ला की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने एन.जी.ओ प्रकोष्ठ के सभी सदस्यों से परिचय किया प्राप्त किया एवं नवनियुक्त पदाधिकारी व सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के 14 प्रकोष्ठ में से एक एन.जी.ओ. प्रकोष्ठ महत्वपूर्ण है।
प्रदेश में हजारों की संख्या में एन.जी.ओ काम कर रहे उनमें से अपने जिले में भी सैकड़ों की संख्या में एन.जी.ओ कार्यरत् है। नवनियुक्त पदाधिकारी व सदस्यों का दायित्व है कि पार्टी की विचारधारा से सबको अवगत कराये।
एन.जी.ओ प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य धीरेन्द्र केशरवानी ने कहा कि मैं स्वयं एन.जी.ओ का संचालन करता हूॅ, एन.जी.ओ के माध्यम से केन्द्र एवं राज्य की विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जाता है।
जिला संयोजक कृष्णकुमार (दाऊ) शुक्ला ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि प्रदेश की कार्य योजना अनुसार बिलासपुर जिला कोर ग्रुप ने हम सबको जो जिम्मेदारी दी है उसको हम सब पदाधिकारी व सदस्य मिलकर पूरा करेंगे।
बैठक में जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार शर्मा, जितेन्द्र बारी, विकास अन्थोनी, गुर्मीत छाबड़ा, राकेश गुप्ता, कमल श्रीवास, अर्जुन वस्त्रकार, दिलीप तोलानी, सुरेन्द्र साहू, विलास गोयल, किरण मिश्रा, ऊषा साहू, पुष्पा वैष्णव, भानू प्रताप उपस्थित थे। बैठक का संचालन किरण मिश्रा व आभार प्रदीप कुमार शर्मा ने किया।