जुन्नारदेव जबलपुर । नगर के मुख्य मार्ग में स्थित ग्रामीण बैंक में देर रात शार्ट सर्किट से आग लगने से कंप्यूटर कक्ष का पीसीओ जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नगरपालिका का फायर ब्रिगेड, पुलिस अमला ग्रामीण बैंक घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। आग लगने के बाद किसी प्रकार की बड़ी दुर्घटना नहीं हुई।

ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक आकाश जावा से मिली जानकारी के अनुसार देर रात शार्ट सर्किट होने के कारण ग्रामीण बैंक जुन्नारदेव में आग लगी थी।जिसके बाद किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी लगते ही नगर पालिका फायर ब्रिगेड एवं पुलिस बल एएसआई योगेंद्र सिंह ठाकुर आरक्षक हर्षित शर्मा घटनास्थल पर पहुँचकर निरीक्षण किया। आग लगने के बाद गुरुवार को बैंक का कामकाज ठप्प रहा। शॉर्ट सर्किट से लगी आग के कारण बैंक का कंप्यूटर में रखा रिकॉर्ड कितना क्षतिग्रस्त हुआ इसका आकलन किया जा रहा है।