
वर्ल्ड बैंक ने 2021 का ग्लोबल फिनडेक्स डेटाबेस जारी किया है। 123 देशों में सर्वे में सामने आया है कि पिछले 10 साल में दुनिया की तुलना में भारत में बैंक खातों की रफ्तार दोगुनी रही। 2011 से 2021 के बीच दुनिया में बैंक खाते 23% बढ़े, जबकि हमारे यहां 42% बढ़े। 2017 में दुनिया में 46.7 करोड़ खातों में से 28.1 करोड़ अकेले भारत के हैं।