आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO 3 नवंबर को ओपन होगा। रिटेल निवेशक 7 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे। 9 नवंबर को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे।
इस IPO के जरिए कंपनी ₹463 करोड़ जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी ₹390 के फ्रेश शेयर इश्यू करेगी। जबकि, मौजूदा निवेशक और प्रमोटर ₹72.30 के शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचेंगे।
अगर आप भी इसमें पैसा लगाने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि आप इसमें कितना निवेश कर सकते हैं।
मिनिमम और मैक्सिमम कितना पैसा लगा सकते हैं?
रिटेल निवेशक को मिनिमम एक लॉट यानी 250 शेयरों के लिए अप्लाय करना होगा। कंपनी ने IPO का प्राइज बैंड ₹57-₹60 प्रति शेयर रखा है। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹60 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं तो आपको ₹15,000 लगाने होंगे। रिटेल निवेशक मैक्सिमम 13 लॉट यानी 3250 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते हैं, जिसके लिए उन्हें अपर प्राइज बैंड के हिसाब से ₹195,000 खर्च करने होंगे।
IPO का 35% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व
बैंक ने IPO का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व रखा गया है। इसके अलावा 35% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स और बाकी 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व है।
रूलर और सेमी-अर्बन कस्टमर्स को लोन देना बैंक का उद्देश्य
1992 में स्थापित हुए ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक का मुख्य उद्देश्य रूलर और सेमी-अर्बन कस्टमर्स को लोन देना है। बैंक माइक्रो लोन, रीटेल लोन, MSME लोन, एग्रीकल्चर सहित अन्य प्रकार के लोन देता है। मार्च 2023 तक बैंक के पास 700 आउटलेट, 743 कस्टमर सर्विस सेंटर, 20 बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट और 481 बिजनेस फैसिलिटेटर्स का नेटवर्क है।