इन्दौर । इन्दौर डिस्ट्रिक स्क्वैश रैकेट्स संघ के तत्वावधान में इन्दौर टेनिस क्लब में आयोजित ‘एमरल्ड कप इन्दौर ओपन स्क्वैश टूर्नामेंट’ में खेले गए बालक वर्ग के प्रथम दौर के मुकाबलों में विहान दास, सहर्ष सहारा, सौम्य शाह, ने अपने-अपने प्रतिद्वंदियों को परास्त कर अगले दौर में प्रवेश किया।
अंडर-19 बालक एकल के प्रथम दौर में सौम्य शाह ने सानिध्य खंडेवाल को 11-2, 11-4 से तथा भवादित्य लीलापल्ली ने सहर्ष सहारा को 11-7, 13-15, 15-13 से शिकस्त दी। अंडर-15 बालक एकल के पहले दौर में सहर्ष सहारा ने अंश अग्रवाल को 11-0, 11-8 से तथा विवान गुप्ता ने आराध्य अग्रवाल को 11-6, 11-6 से शिकस्त दी। अंडर-11 बालक वर्ग के प्रथम दौर में विहान दास ने मानवीर राठौर को 11-3, 11-3 से तथा विवान गुप्ता ने अराध्य अग्रवाल को 11-6, 11-6 से शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं पुरूष युगल के पहले दौर में अर्जुन धूपर व प्रतीक सेठी की जोड़ी ने वैभव सोलंकी व रवि मंगवानी की जोड़ी को 15-6, 15-11 से शिकस्त दी। दूसरे मैच में रितेश कुमुट व श्रेयांश भंडारी ने गौरव गर्ग व हर्ष गर्ग को 15-7, 15-5 से हराया।