आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : ग्वालियर में यातायात पुलिस द्वारा चलनी अभियान के नौवें दिन गुरुवार को।भी यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर और लोगों की जान से खेलने वालों के खिलाफ चेकिंग लगाकर चालानी कार्रवाई की गई है। पुलिस मुख्यालय के आदेश पर 21 नवंबर से 50 दिवसीय चेकिंग अभियान की शुरूआत हुई है। यातायात पुलिस शहर के विभिन्न चौराहा पर चेकिंग पॉइंट लगाकर वाहन चालकों के चालान काट रही है। इन चालानी कार्रवाई के चलते वाहन चालकों के मन में चालान काटने का डर बैठ गया है। इस लिए अधिकतर वाहन चालक अपने साथ गाड़ी के जरूरी कागजात और हेलमेट पहनकर ही वाहन चला रहे हैं। पुलिस अब तक करीब 9 लाख रुपए से भी अधिक के चालान काट चुकी है।
21 नवंबर से यातायात पुलिस द्वारा शहर के हर चौराहा पर चलानी कार्रवाई के शुरूआती की गई थी जहां एक घंटे में ही पुलिस ने 70 वाहन चालकों को पकड़ा और उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की। एक साथ शुरू हुई कार्रवाई से हड़कंप मच गया और चेकिंग देखकर वाहन चालक वापस भागते देखे गए थे। पहले दिन से लेकर यातायात पुलिस ने गुरुवार नौवे दिन तक दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 2 हजार 300 सौ चालान काटे हैं।
21 से 30 नवंबर तक इन वहनों के हुए चालान
530 चालान बिना सीट बेल्ट लगाए चार पहिया वाहन चलाने वाले चालकों के किए गए हैं।
1250 चालान बिना हेलमेट लगाए दो पहिया वाहन चालकों के किए गए हैं।
530 चालान बिना हेलमेट पहनने वाले वाहन चालकों के किए गए हैं।
बाकी बचे 520 चालान उन वाहन चालकों पर किए गए हैं जिनके वाहनों पर नंबर प्लेट, लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन, नंबर प्लेट पर लिखे नाम के अलावा अन्य दस्तावेज नहीं थे उनके खिलाफ किए गए है।
2 हजार 300 सौ चालान काटने के बाद सरकारी खजाने में कुल रकम 9 लाख 30 हजार रुपए जमा की गई हैं।
इन पॉइंट पर चेकिंग लगाकर की चालानी कार्रवाई
डीएसपी यातायात अजीत सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से मिले आदेश के बाद 50 दिवसीय वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। गुरूवार को एक साथ यातायात पुलिस ने बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। कंपू यातायात थाना पुलिस ने इंदरगंज चौराहे के साथ ही केआरजी चौराहे पर और झांसी रोड याातायात थाना पुलिस ने फूलबाग के साथ ही चेतकपुरी पर चेकिंग की, वहीं मेला यातायात थाना पुलिस ने गोला का मंदिर चौराहा और हजीरा चौराहा पर चेकिंग शुरू की। फूलबाग पर सूबेदार अभिषेक रघुवंशी, इंदरगंज पर सूबेदार सोनम पाराशर और गोला का मंदिर पर चेकिंग अभियान की कमान सूबेदार हिमांशू तिवारी ने संभाली।
पॉल्यूसन की जांच कर बनाए वाहन चालकों के चालान
शहर की आवोहवा खराब होने से रोकने के लिए आज यातायात पुलिस के साथ ही पॉल्यूसन विभाग के अफसर और कर्मचारी भी शामिल हुए। इस दौरान वाहनों के पॉल्यूसन दस्तावेज चेक किए। इस दौरान जिन वाहनों के दस्तावेज नहीं मिले उनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
पुलिस के सामने नहीं चला बहाना और सिफारिश
यातायात पुलिस द्वारा पकड़े गए वाहन चालक अलग-अलग बहाने बनाते रहे, लेकिन पुलिस ने उनकी सिफारिश नहीं सुनी और इस बीच जिसने सिफारिश करने का प्रयास किया, उसकी पुलिस ने अच्छे तरह से क्लास लगाई है।
पुलिसकर्मी बोले लगातार चलेगा चालानी अभियान
ट्रैफिक थाने के सी अभिषेक रघुवंशी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय निर्देश पर 21 नवंबर से 50 दिवसीय यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 10 जनवरी तक इस तरह चलता रहेगा। इस चलानी अभियान में चार पहिया वाहन मैं बिना सीट बेल्ट और दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट लगाए वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ चालान किए जा रहे हैं, 21 नवंबर से 30 नवंबर तक दो हजार तीन सौ चालान काटे गए हैं। साथ ही जान जागरूकता के लिए चौराहों व पेट्रोल पंपों पर यातायात पुलिस द्वारा ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए होडिंग और बैनर लगाए गए हैं। जिनके जरिए वाहन चालकों को यातायात नियमों के साथ वाहन चलाने के लिए अपील की जा रही है।