कोरबा  केंद्र सरकार द्वारा विद्युत संशोधन बिल 2021 के खिलाफ ईफी द्वारा राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत एनटीपीसी कोरबा में भी कार्यरत मजदूरों ने इलेक्ट्रिसिटी एम्प्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया के बेनर तले प्रदर्शन किया।

फेडरेशन के महासचिव एस.एन. बनर्जी ने प्रदर्शन कारियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार विद्युत संशोधन बिल 2021 लाई है जिससे आम जनता पे भारी बोझ बढ़ेगा जिसके खिलाफ पूरे देश मे प्रदर्शन हो रहा है एनटीपीसी कोरबा इकाई द्वारा राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत एनटीपीसी कामगार यूनियन कोरबा के नेता सुमरितलाल कश्यप, फागु राम कश्यप, रामप्रसाद वायकर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मजदूर शामिल हुए।