आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : इंदौर के मूसाखेड़ी इलाके में रहने वाले एक हलवाई ने एसिड पी लिया। उसे पत्नी अस्पताल ले गई। यहां एक दिन बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर पलासिया में भी एक ड्रायवर ने फांसी लगाकर सुसाइड किया है। दोनोa मामलो में पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
आजाद नगर में रहने वाले जीवन पुत्र कोंदर सिंह राजपूत ने एसिड पीकर अपनी जान दे दी। परिवार के लोगों ने बताया कि एक दिन पहले वह काम से आया। इसके बाद उसने एसिड पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे एमवाय अस्पताल भेजा गया। यहां सोमवार शाम उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक जीवन हलवाई का काम करता है। वह मूल रूप से खातेगांव का रहने वाला है। जीवन के परिवार में दो बच्चे और पत्नी है। मंगलवार को उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
ड्रायवर ने किया सुसाइड
पलासिया इलाके में रहने वाले एक ड्राइवर ने फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार दोपहर वह खाना खाने घर आया। इसके बाद उसने जान दे दी। पुलिस के मुताबिक घटना देवी इंद्रा नगर की है। यहां रहने वाले बबलू पुत्र रंजीत चौहान ने फांसी लगाकर जान दे दी। बबलू पलासिया इलाके में ही ड्राइवर था। बताया जाता है कि दोपहर में वह खाना खाने घर आया था। बबलू के परिवार में उसकी पत्नी और एक बेटी है। बताया जाता है कि पत्नी भी घटना के समय काम पर गई हुई थी।