संभाग आयुक्त सिंह ने सभी कलेक्टर को दिए निर्देश
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : संभाग आयुक्त संजीव सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर एडीएम एसडीएम को निर्देश दिए कि राजस्व के प्रकरणों को समय सीमा में पूर्ण करने के लिए लगातार मॉनीटरिंग करें। लोक सेवा गारंटी के आवेदनों पर समय सीमा में काम नहीं होने पर संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। सीमांकन बंटवारा नामांतरण के अविवादित प्रकरणों की पेंडेंसी एक माह में खत्म करें। नामांतरण सीमांकन के प्रकरणों में निचले अमले की कार्रवाई पर भी निगाह रखें। बिना कारण सीमांकन प्रकरण रद्द नहीं हो।
समीक्षा बैठक में सीमांकन बंटवारा धारणाधिकार स्वामित्व न्यायालयीन प्रकरणों का त्वरित निराकरण लंबित राजस्व प्रकरण सीमांकन और किसान-संबंधी विवादों का प्राथमिकता से समाधान करना लिटिगेशन और अवमानना प्रकरण न्यायालयीन त्रुटियों में सुधार और लंबित अवमानना प्रकरणों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
राजस्व अर्जन एवं वसूली मामलें भू-राजस्व लक्ष्यों की समीक्षा और राजस्व वसूली में ढिलाई न बरतने की सख्त हिदायत दी उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री डिजिटलीकरण व पोर्टल: पोर्टल पर दर्ज मामलों का निराकरण स्वामित्व योजना और फार्मर रजिस्ट्री के काम को शत-प्रतिशत करने के निर्देश दिए।
संभाग आयुक्त सिंह ने कहा कि जून माह में सभी अधिकारी समय सीमा से बाहर लोकसेवा गारंटी अधिनियम एवं आरसीएमएस दर्ज प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें अन्यथा संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कोई भी केस टाईम बाउंड नहीं होना चाहिए। सभी जिलों के तहसीलदार एवं नायाब तहसीलदार कोर्ट में लंबित प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही सभी कलेक्टर्स प्राकृतिक प्रकोप भूअर्जन एवं भूअभिलेख संबंधी संवेदनशील प्रकरणों को एडीएम स्तर की निगरानी में प्रायोरिटी के साथ निराकरण सुनिश्चित करवाएं।
संभागायुक्त सिंह ने संभाग के सभी जिलों में सीएम हेल्पलाइन राजस्व प्रकरण के डिस्पोजल में जिलेवार उत्कृष्ट कार्य करने वाले अनुविभागीय अधिकारी तहसीलदार एवं नायाब तहसीलदार की सराहना की एवं लोअर डिस्पोजल करने वाले अधिकारियों को चेतावनी देते हुए इस माह के अंत तक प्रगति लाने के निर्देश दिए।
संभाग आयुक्त सिंह की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा विदिशा कलेक्टर अंशुल गुप्ता सीहोर कलेक्टर बालागुरू के भोपाल एडीएम सुमित पांडेय रायसेन एडीएम मनोज उपाध्याय सहित सभी सभी अनुविभागीय अधिकारी तहसीलदार एवं नायाब तहसीलदार वीसी के माध्यम से उपस्थित रहे।

Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #एसड #रकरण #समय