भोपाल एलएनसीटी वर्ल्ड स्कूल, भोपाल में एसजीएफआई जिला स्तरीय अंतर-विद्यालयीन खो-खो प्रतियोगिता 2026-27 का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में अंडर-14 एवं अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग में 150 से अधिक टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का आयोजन डीएसओ (डीईओ) एस. धुर्वे एवं बाबिता तोमर के मार्गदर्शन तथा विद्यालय के प्राचार्य चैतन्य सक्सेना के सहयोग एवं निर्देशन में किया जा रहा है। पहले दिन खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का प्रदर्शन किया।
अंडर-17 बालक वर्ग – प्रथम चरण के परिणाम खालसा हायर सेकेंडरी स्कूल ने सिल्वर बेल्स को 3-1 से हराया।, शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय ने सेंट जॉर्ज को-एड स्कूल को 5-2 से पराजित किया। ,पोदार इंटरनेशनल स्कूल ने एच.एम हायर सेकेंडरी स्कूल को 3-1 से हराया। ,अंडर-17 बालिका वर्ग- प्रथम चरण के परिणाम ,सेंट थेरेसा गर्ल्स स्कूल ने बोनी फोई स्कूल को 4-2 से हराया।, सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल ने शासकीय गर्ल्स बैरागढ़ को 3-0 से पराजित किया। ,भोपाल गर्ल्स स्कूल ने अमन पब्लिक स्कूल को 5-1 से हराया।प्रतियोगिता के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का शानदार अवसर मिल रहा है। खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ प्रतियोगिता का पहला दिन उत्साहपूर्ण रहा।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एलएनस #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #एसज #एफआई