भोपाल । राजधानी की खराब और जर्जर सड़कों को लेकर कांग्रेस ने अब सड़क पर उतरना शुरू कर दिया है। बदहाल सड़कों को लेकर सोमवार को कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ पंचशील नगर में गड्ढे पर उतरकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता भी उनके साथ थे। बता दें कि राजधानी की सड़कों की स्थिति काफी खराब है। शहर की 75 फीसदी सड़कों के टाप उखड़ गए है।
विगत दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सड़कों को लेकर समीक्षा बैठकर कर सड़के जल्द से जल्द ठीक करने के निर्देश दिए थे। इधर, मुख्य सड़क तो ठीक हो जाएगी लेकिन शहर के अंदर गली और चौराहों की सड़कों का अब तक कोई देखरेख नहीं हो रही है। इसके चलते गलियों की सड़कों की स्थिति और भी ज्यादा जर्जर होते जा रही है।
रोज हो रहे हैं प्रदर्शन
राजधानी की बदहाल सड़कों को लेकर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन निरंतर चल रहे हैं। कोलार, रोशनपुरा के बाद अब आम आदमी पार्टी ने भेल, सोनागिरी, रायनेस रोड बदहाल होने पर शिवराज सरकार को घेरा है। भेल सोनागिरि में सड़क पर बेशरम के पौधों की शाखाएं बिछाते हुए विरेाध प्रदर्शन किया जा चुका है। पूरे शहर में इसबारिश ने सडकोंं का बुरा हाल कर दिया है, इस कारण सड़क से गुजरे वालों के रोज एक्सीडेंट हो रहे है।