सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ दिल्ली : दिल्ली की हवा में सुधार, AQI 187 पर पहुंचा; मंत्री सिरसा ने जनता को दिया श्रेय

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार दर्ज किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सोमवार, 26 अक्टूबर की सुबह 8 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 187 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। हालांकि, शहर के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर अब भी चिंताजनक बना हुआ है।

दिल्ली सरकार के पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए दिल्ली के नागरिकों, नगर निगम के कर्मचारियों और ट्रैफिक पुलिस के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदूषण पर नियंत्रण पाने में जनता की भागीदारी महत्वपूर्ण रही है। सिरसा ने पड़ोसी राज्यों और आसपास के जिलों की पुलिस का भी आभार जताया। उनके मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं।

कई इलाकों में अब भी प्रदूषण अधिक सीपीसीबी के निगरानी केंद्रों के आंकड़ों के अनुसार, बुराड़ी में AQI 128, बदरपुर में 125, नांगलोई में 150 और मंदिर मार्ग पर 165 दर्ज किया गया। दूसरी ओर, जहांगीरपुरी में यह 251, विवेक विहार में 240, आरके पुरम में 233 और पंजाबी बाग में 229 रहा। ये आंकड़े बताते हैं कि राजधानी में प्रदूषण की स्थिति सभी इलाकों में एक जैसी नहीं है।

GRAP-1 के उपाय लागू दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंचने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के पहले चरण के उपाय लागू किए हैं। इसके तहत होटल, रेस्तरां और खुले भोजनालयों के तंदूर में कोयले व लकड़ी के इस्तेमाल पर रोक तथा आवश्यक और आपातकालीन जरूरतों को छोड़कर डीजल जनरेटर के संचालन पर प्रतिबंध जैसे कदम शामिल हैं।

वायु गुणवत्ता में सुधार के बावजूद विशेषज्ञों और संबंधित एजेंसियों के सामने प्रदूषण को लगातार नियंत्रित रखने की चुनौती बनी हुई है। नागरिकों से भी अपील की जा रही है कि वे प्रदूषण कम करने के प्रयासों में सहयोग करें।


Hashtags: #DelhiState #Delhi #दिल्ली #हवा #सुधार #Aqi #187 #पहुंचा #मंत्री #दिल्लीकीहवामें