सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल परिसर द्वारा भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद द्वारा प्रायोजित नाट्य शास्त्र पर आधारित नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 14 दिसंबर 2023 तक किया जाएगा, जिसमें नाट्यशास्त्र से संबंधित विभिन्न विषयों पर विद्वानों द्वारा कार्यशाला के प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया जाएगा |
कार्यशाला के संयोजक केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के पूर्व कुलपति राधावल्लभ त्रिपाठी रहेंगे उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में सच्चिदानंद मिश्रा सदस्य सचिव भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद नई दिल्ली एवं अध्यक्ष के रूप में भोपाल परिसर के निदेशक रमाकांत पांडे रहेंगे।