सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के बीच मतदाताओं तक उनके मतदाता परिचय पत्र (EPIC) का वितरण समय पर सुनिश्चित करने के लिए इस बार भारत सरकार द्वारा सभी मतदाता परिचय पत्रों को आमजनों तक पहुंचाने का जिम्मा डाक विभाग को दिया गया था। विभाग द्वारा अप्रैल से नवंबर तक 8 महीनों के दौरान पुरे राज्य में कुल 76.82 लाख मतदाता परिचय पत्र विभिन्न जिला निर्वाचन कार्यालयों से वितरण हेतु प्राप्त हुए थे जिसमें से 76.50 लाख मतदाताओं को मतदाता परिचय पत्र का वितरण किया जा चुका है ।
ये पहली बार है जब डाक विभाग के स्पीड पोस्ट की मदद से मतदाता परिचय पत्र का वितरण करवाया गया है। मतदाता परिचय पत्र का वितरण करने हेतु डाक विभाग के पोस्टमैन एवं अन्य डिलीवरी स्टाफ को भी विशेष निर्देश जारी किए गए थे। मतदान तिथी के पूर्व सभी आमजनों को मतदाता परिचय पत्र प्राप्त हो जाएँ , इसके लिए पूरे डिलीवरी स्टाफ ने साप्ताहिक अवकाश एवं छुट्टी के दिन भी मतदाता परिचय पत्र का वितरण किया है |
इसी का नतीजा रहा कि मतदान शुरू होने के 3 दिन पहले तक बुक सभी कार्ड वितरित कर दिए गए हैं। इनमें कई कार्ड ग्रामीण इलाकों के भी थे, जिन्हें समय पर पहुंचाया गया। पूरे राज्य में कुल 10000 से अधिक विभागीय डाकघरो एवं ग्रामीण क्षेत्र के शाखा डाकघरो के स्टाफ द्वारा इस मुहिम को पूरा किया गया।
पिछले दो दिनों मे ही लगभग 32716 एपिक कार्ड इंदौर 1692 ,बालाघाट 1319, सतना 4030, हरदा 2525, अनुपपुर 973, बैढन 5707, भोपाल 5092, छिंदवाड़ा 2609, रीवा 2827, शिवपुरी 4282, भिंड 1662 जिलों मे वितरण हेतु प्राप्त हुए हैं जिनका शत प्रतिशत वितरण किया जा रहा है | ज्ञात हो कि केवल भोपाल जिले मे माह अप्रैल 23 से नवंबर 23 तक कुल 2.86 लाख से ज्यादा मतदाता परिचय पत्रों का वितरण किया गया है
इस पूरी कवायद की निगरानी करने हेतु डाक विभाग द्वारा संभाग ,परिक्षेत्र एवं परिमंडल स्तर पर विशेष टीम का गठन किया है जो बुकिंग से लेकर वितरण तक की सम्पूर्ण निगरानी प्रतिदिन कर रही है | इसी का परिणाम रहा कि विगत तीन माह में (सितंबर से नवंबर तक ) पूरे मध्यप्रदेश में 60 लाख EPIC कार्ड मतदाताओं तक पहुचाये गए जिससे वे बिना किसी परेशानी के सुगमता से अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग कर सकते है |