सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: संविधान दिवस के अवसर पर केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल परिसर में ऑनलाइन मध्यम से व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना एवम वैदिक मंगलाचरण से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जगनाय ला विशेष अधिकारी छात्र कल्याण, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली उपस्थित रहे। तथा विशिष्ट वक्ता के रूप में सीमा अग्रवाल सहायक आचार्य केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय जयपुर परिसर राजनीति शास्त्र विभाग रहीं।

जगन्नाथ झा ने अपने वक्तव्य में कहा की संविधान शब्द राजनीति एवं कानून का शब्द है संस्कृत व्याकरण में से सम्यक विधानम के रूप में हम इसे जान सकते हैं, यह हमारे बाहरी कार्यों के नियमन के लिए होता है जिसे संसद एवं राज्य विधान मंडल बनाते हैं। उन्होंने संविदा, विवाह, अपराध आदि कानूनों का उदाह्रण देते हुए संविधान के बारे में बताया तथा यह कहा कि संविधान सभी कानून के ऊपर सर्वोश कानून होता है संविधान अन्य कानूनों के लिए दिशा निर्देश देता है। इसी कही में उन्होंने मौलिक अधिकार, न्यायपालिका, अस्पृश्यता आदि विषयों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की विशिष्ट वक्ता सीमा अग्रवाल ने बताया कि संविधान दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य यही है कि हम संविधान के मूल्यों को आत्मसात करें एवं अपने जीवन में अपनाए, उन्होंने संविधान के विभित्र अधिनियमों पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं संविधान बनने की प्रक्रिया तथा उसे समय की परिस्थितियों से अवगत कराया तथा उन्होंने संविधान सभा के दृष्टिकोण देश की विविधता, एकता, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला, और कहा कि संविधान की आत्मा संविधान की प्रस्तावना है उन्होंने संविधान के 22 भागों में वर्णित चित्रों का उल्लेख करते हुए भगवान राम एवं कृष्ण के बताए हुए नीति नियमों एवम सिद्धांतों का समावेश किया।

अंत में कार्यक्रम के अध्यक्ष परिसर के निदेशक रमाकांत पाण्डेय ने उपस्थित सभी लोगों को संविधान की उद्देशिका की सपथ संस्कृत भाषा में विलाई एवं कहा कि केवल संविधान का पालन करना सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों का ही दायित्व नहीं है बल्कि हर एक नागरिक का कर्तव्य है कि वह संविधान के मूल्यों का सम्मान करते हुए उसका पालन करें। अंत में राष्ट्रगान को साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।

कार्यक्रम का संचालन आयोजन समिति के सदस्य एवम एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार वर्मा ने किया एवं आभार सुमित सक्सेना ने व्यक्त किया कार्यक्रम में वाचिक स्वागत कार्यक्रम की संयोजिका अर्चना चौहान ने किया, एवं कार्यक्रम का प्रस्तावित आयोजन समिति का अध्यक्ष सुबोध शर्मा ने प्रस्तुत किया। अतिथियों का पुष्पमाला एवम श्रीफल से स्वागत प्रदीप पांडेय एवम.नीलाभ तिवारी ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परिसर के अध्यापक, कर्मचारी एवम छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।