भोपाल (। नगर निगम द्वारा सड़कों, फुटपाथों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण कर आवागमन को बाधित करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही निरंतर की जा रही है। निगम अमले ने सी.एम. हेल्प लाईन के माध्यम से प्राप्त शिकायत के निवारण हेतु कार्यवाही करते हुए कोलार बंजारी से अतिक्रमण हटाकर 01 तखत, 01 ठेला जप्त किया। इसी प्रकार कॉल सेंटर की शिकायत पर देवकी नगर फाटक करोंद से 04 दुकानों का बाहर रखा सामान, हाउसिंग बोर्ड करोंद से 01 गुमठी का अतिक्रमण हटाया। जुबली गेट के सामने से 10 ठेलों के अतिक्रमणों को हटाया।
निगम के अतिक्रमण विरोधी अमले ने उद्घोषणा के माध्यम से आईटीआई से 15 ठेले, डीआईजी बंगला, भोपाल टॉकीज, नादरा बस स्टैण्ड, अल्पना तिराहा, लेडी हास्पिटल, बुधवारा, मोती मस्जिद तक 30 ठेले, रॉयल मार्केट से आशाराम तिराहे तक 15 ठेले, करोद चौराहा, 80 फिट सब्जी मंडी, आरिफ नगर, डीआईजी बंगले तक 30 ठेले, लालघाटी चौराहा ब्रिज के नीचे से 03 ठेले, नो व्हीकल जोन न्यू मार्केट में 50 दुकानों के सामने बाहर रखा सामान व न्यू मार्केट के चारों ओर से 20 ठेलों को हटाने की कार्यवाही की। आईएसबीटी बस स्टैण्ड से अतिक्रमण हटाकर 10 कुर्सी, 04 टेबिल जप्त की। डीके कॉटेज दानापानी से 01 झुग्गी, 01 चबूतरा तोड़ा एवं 03 दुकानों के बाहर अतिक्रमण कर रखा गया सामान हटाया। निगम अमले ने व्हीआईपी रोड, लालघाटी चौराहा, आशाराम तिराहा, गांधी नगर एयर पोर्ट तक 150 कटआउट निकलवाकर जप्त किये, चिनार पार्क के पास से 01 बड़ा लैक्स जप्त किया।