सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज, भोपाल के कॉमर्स विभाग द्वारा विद्यार्थियों में व्यावसायिक समझ, रचनात्मकता, त्वरित निर्णय क्षमता एवं टीम भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कॉमर्स डे का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया।

कॉमर्स डे के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजक एक्टिविटीज़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्रांड डिटेक्टिव, बिज़नेस क्रॉसवर्ड पज़ल तथा ऑड ऐड-मेड शो जैसी प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई।

ब्रांड डिटेक्टिव गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों की ब्रांड आइडेंटिफिकेशन से अवलोकन क्षमता एवं व्यावसायिक ज्ञान की परीक्षा ली गई। बिज़नेस क्रॉसवर्ड पज़ल में विद्यार्थी अपने बिज़नेस व्यावसायिक ज्ञान एवं तार्किक क्षमता का प्रदर्शन किया , जबकि ऑड ऐड-मेड शो में प्रतिभागियों ने अपनी कल्पनाशीलता एवं प्रेज़ेंटेशन स्किल्स का उपयोग करते हुए अनूठे और मनोरंजक विज्ञापन तैयार कर प्रस्तुत किये।

इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. डालिमा पारवानी ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को कॉमर्स एजुकेशन को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखते हुए व्यावहारिक ज्ञान, इनोवेशन, एंटरप्रेन्योरशिप एवं नई संभावनाओं से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से बदलते व्यावसायिक परिवेश को समझने, नए विचारों को अपनाने तथा आत्मनिर्भर एवं कुशल प्रोफेशनल्स बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को लर्न, कम्पीट, क्रिएट एंड सेलिब्रेट के माध्यम से सीखने के साथ-साथ अपनी प्रतिभा को अभिव्यक्त करने के लिए एक सृजनात्मक मंच प्रदान करना है। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता क्रॉसवर्ड पजल्स में प्रथम पुरस्कार सादिया आमीन बीबीए तृतीय वर्ष, ब्रांड डिटेक्टिव गेम में प्रथम पुरस्कार प्रियांशी कुशवाहा बीकॉम प्रथम वर्ष तथा ओड एड-मेड शो में प्रथम पुरस्कार चित्रा भोजवानी, पूनम अहिरवार, बीकॉम तृतीय वर्ष मारिया खान एवं हबीबा अली बीबीए द्वितीय वर्ष को दिया गया।

कॉमर्स विभाग द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए नॉलेज, क्रिएटिविटी, कम्पटीशन और मनोरंजन का अनूठा संगम सिद्ध हुआ तथा उन्हें व्यावसायिक दुनिया की चुनौतियों के लिए अधिक आत्मविश्वास एवं दक्षता के साथ तैयार करने में सहायक रहा ।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #समझ #रचन #मकत