आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : इंस्टाग्राम अपने कमेंट सेक्शन में जल्द ही पोल की फैसिलिटी लॉन्च करने जा रहा है। इस नए फीचर के जरिए यूजर किसी भी टॉपिक पर पोल करके लोगों की राय जान सकेंगे। पोल की फैसिलिटी नॉर्मल पोस्ट के साथ-साथ इंस्टा रील्स में भी अवेलेबल होगा।

मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग ने मेटा चैनल के जरिए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि यह सभी यूजर्स के लिए जल्द ही रोलआउट हो जाएगा। इसी साल इंस्टाग्राम ने कमेंट सेक्शन में GIF का फीचर एड किया था।

इंस्टग्राम हेड एडम मोसेरी ने भी IG अपडेट पर नए फीचर के टेस्टिंग की जानकारी दी

इंस्टाग्राम के हेड एडम मोसेरी ने भी IG अपडेट पर एक पोस्ट और स्क्रीनशॉट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। एडम ने लिखा, ‘न्यू टेस्ट अलर्ट, क्या आपके पास फॉलोअर्स के लिए कोई सवाल है? हम इंस्टाग्राम पर फीड पोस्ट या रील्स के कमेंट सेक्शन में पोल का फीचर जोड़ने के लिए टेस्टिंग शुरू कर रहें हैं।’

उन्होंने कहा, हम हमेशा फ्रेंड्स और क्रिएटर्स के साथ इंटरेक्ट करने के नए तरीके खोजते रहते है।अगर आप यह टेस्ट देखते हैं तो, हमें बताए कि आप क्या सोचते हैं।’ इस पोस्ट के साथ एडम ने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया, जिसमें एक सवाल के जरिए लोगों का विचार लिया जा रहा है।