ITDC India e-Press / Agencies

कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित टीएल (टाइम लिमिट) बैठक में सभी विभागों के समय-सीमा प्रकरणों और सीएम हेल्पलाइन में लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों से जानकारी लेकर उन्हें निर्देश दिए कि वे अधिक से अधिक मामलों का समय पर निराकरण करें।
कलेक्टर ने सभी विभागों को शासन की मंशा के अनुरूप अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं से संबंधित प्रगति की जानकारी अद्यतन रखने के भी निर्देश दिए। बैठक में मेट्रो परियोजना के साथ बिजली और सड़क से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई। कलेक्टर ने इन परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। इसके अलावा सड़क पुनर्निर्माण के संबंध में भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई, जिसमें सभी सड़कों का मरम्मत तथा पैच मरम्मत कार्य शीघ्र करने पर जोर दिया गया।
बैठक में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ अधिकतम लोगों तक पहुँच सके।