आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : तीनों नेता ग्वालियर के अलावा अशोकनगर, गुना, शिवपुरी व मुरैना में भी रहेंगे
विधानसभा चुनाव के लिए मतदान में सिर्फ चार दिन शेष हैं और प्रचार थमने में दो दिन बचे हैं। ऐसे में दीपावली के दूसरे दिन (13 नवंबर) सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर-चंबल अंचल के दौरे पर रहेंगे।
इसके अलावा केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी गुना के चचौड़ा में जनसभा करेंगे। सीएम शिवराज सिंह सोमवार शाम को ग्वालियर विधानसभा के उरवाई गेट पर भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर के समर्थन में जनसभा करने जा रहे हैं। भाजपा-कांग्रेस प्रचार के आखिरी दिनों में पूरी ताकत अंचल में झोंकना चाह रही है।
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी का वरिष्ठ नेतृत्व 13 नवंबर को प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान श्योपुर, शिवपुरी, मुरैना, भिण्ड, ग्वालियर, केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रबधंन समिति के संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अशोकनगर, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे।
यह रहेगा सीएम का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 13 नवंबर को सुबह 10 बजे श्योपुर विधानसभा के बरोदा, सुबह 10.45 बजे शिवपुरी के पोहरी विधानसभा बैराड़ में कार्यक्रम मंे भाग लेंगे। इसके बाद सुबह 11.30 बजे श्योपुर के विजयपुर, दोपहर 12.10 मुरैना के सबलगढ़, दोपहर 12.50 बजे मुरैना के कैलारस, दोपहर 1.35 मुरैना के सुमावली विधानसभा के निठारा, दोपहर 2.20 बजे भिण्ड के अटेर, दोपहर 3 बजे भिण्ड, दोपहर 3.45 मेहगांव, शाम 4.40 बजे मुरैना के रिठौरा, शाम 5.45 बजे ग्वालियर ग्रामीण के रायरू, शाम 6.45 बजे ग्वालियर विधानसभा के उरवई रोड में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के कार्यक्रम
केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रबधंन समिति के संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर 13 नवंबर को सुबह 11.30 बजे मुरैना के सबलगढ़ विधानसभा के बंटेश्वरा, दोपहर 12.30 बजे श्योपुर के विजयपुर में रोड शो, दोपहर 1.45 बजे ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा के हीरानगर में आमसभा, दोपहर 3 बजे दिमनी विधानसभा के तरेनी में आमसभा और शाम 4.20 बजे दिमनी विधानसभा के लहर में आमसभा को सम्बोधित करेंगे।
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कार्यक्रम
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 13 नवंबर को अशोक नगर के मुंगावली विधानसभा के मोदी गार्डन, दोपहर 12.25 बजे गुना के बामौरी विधानसभा के फतेहगढ़, दोपहर 1.40 बजे शिवपुरी जिले के कोलारस विधानसभा के खटोरा, दोपहर 2.45 बजे अशोकनगर विधानसभा, शाम 3.55 बजे शिवपुरी की पिछोर विधानसभा के खनियाधानी, शाम 5.15 बजे ग्वालियर की डबरा विधानसभा के बिलवा डबरा और शाम 7.35 बजे मुरैना विधानसभा के स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।