सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और ऑनलाइन परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। अब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने भी प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरने का ऐलान किया है। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने MPSC के चेयरमैन और सचिव के इस्तीफे की मांग उठाई है।

CJP ने सरकार और आयोग को 24 सितंबर 2026 तक की डेडलाइन दी है। पार्टी का कहना है कि अगर तय समय तक दोनों अधिकारियों का इस्तीफा नहीं आता है, तो अभिजीत दीपके और पार्टी के अन्य सदस्य पूरे महाराष्ट्र में दौरा कर अभ्यर्थियों के आंदोलन को समर्थन देंगे।

दरअसल, MPSC की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर महाराष्ट्र के अलग-अलग शहरों में अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि परीक्षाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और कथित पेपर लीक की निष्पक्ष जांच हो। नागपुर में भी प्रदर्शनकारियों ने MPSC अध्यक्ष विवेक भीमनवार और सचिव के इस्तीफे की मांग की है।

इस मामले में महाराष्ट्र सरकार ने 2025 की MPSC मुख्य और प्रारंभिक परीक्षाओं से जुड़े मामलों की जांच के लिए SIT गठित करने का फैसला किया है। साथ ही मुख्य परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं की दोबारा जांच का भी निर्णय लिया गया है।


Hashtags: #MaharashtraState #Bhopal #Desksource #Mpsc #Cjp #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #ऑनल