आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : कॉन्फडरेशन ऑफ इंडियन इण्डस्ट्रीज (CII) का छठा लीडरशिप कॉन्क्लेव 1 दिसम्बर को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगा। इसमें कॉर्पोपेट जगत के कई दिग्गज शामिल होंगे जो उद्योग को बढ़ावा देने के लिए अपने अनुभव साझा करेंगे। सुबह 10 बजे इसकी शुरुआत होगी।
कॉन्क्लेव में आर. दिनेश (प्रेसीडेंट, सीआईआई और अध्यक्ष, टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्युशंस लि.), डॉ. प्रवीर सिन्हा, (प्रेसीडेंट, सीआईआई पश्चिमी क्षेत्र और टाटा पावर कंपनी लि. के सीईओ), सुधांशु मणि (वंदे भारत एक्सप्रेस के निर्माता), चंद्रजीत बनर्जी (डीजी, सीआईआई), स्वाति सालगांवकर (वाइस प्रेसीडेंट, सीआईआई पश्चिमी क्षेत्र व प्रेसीडेंट वीएम सालगांवकर एंड ब्रदर प्रा. लि.),डॉ. रुमकी मजूमदार (डायेक्टर व चीफ इकोनॉमिस्ट डेलॉइट इंडिया) तथा प्रकाश शंकरन, (एमडी इनवॉइसमार्ट व सीईओ और एक्सिस बैंक) भाग लेंगे।
इस बार कॉन्क्लेव का विषय “टुवर्ड्स ए कॉम्पिटिटिव एण्ड सस्टेनेबल इंडिया एट 100’ है। इसके तहत आर्थिक वृद्धि और विकास को आगे बढ़ाने में नेतृत्व की भूमिका व स्थायी भविष्य के निर्माण में नवाचार और उद्यमिता का महत्व पर मंथन होगा। ऐसे ही अधिक समावेशी और न्यायसंगत समाज की आवश्यकता, 21वीं सदी में देश के भावी नेताओं के सामने चुनौतियां और अवसर आदि बिंदुओं पर भी दिग्गज अपने अनुभव साझा करेंगे। कॉन्क्लेव को संवाद और सहयोग के लिए एक मंच प्रदान करने और इंदौर में उद्योग के लिए नए विचारों को बढ़ावा देने और समाधान प्राप्त करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।