ITDC India e-Press / Agencies

ग्राम पंचायत परवलिया सड़क में परवलिया सड़क एवं तारासेवनिया सेक्टर की बैठक आयोजित की गई। जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी द्वारा मनरेगा अंतर्गत जल गंगा संवर्धन, एक बगिया मां के नाम, EKYC, पूर्व में स्वीकृत कार्य, लेवर नियोजन तथा स्वच्छ भारत मिशन, निर्माण कार्य,15वां वित्त, 5वां वित्त, आंगनबाड़ी भवन, सामुदायिक भवन,अटल पंचायत भवन एवं अन्य निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। जिसमें ईईआरईएस जितेन्द्र अहिरवार, जनपद पंचायत फंदा की सीईओ शिवानी मिश्रा, जिला पंचायत के शाखा प्रभारी, सहायक यंत्री सहित उक्त सेक्टर के उपयंत्री, एडीईओ, पीसीओ, बीसी आवास, बीएम एनआरएलएम, बीसी आरजीएसए, सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित रहे.

#ग्रामपंचायतपरवलिया #सीईओतिवारी #निर्माणकार्य #विकासकार्य #स्थानीयप्रशासन