आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : समाजवादी पार्टी के प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को मुरैना आ रहे हैं। वे यहां पर कैलारस कस्बे में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करेंगे।
इसके साथ ही फिल्म जगत के हास्य अभिनेता जॉनी लीवर अंबाह में आ रहे हैं। वे वहां पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी का प्रचार करेंगे।
बता दें कि आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार पूरी तरह से थम जाएगा। इसलिए सभी पार्टियों के प्रत्याशी अपने पार्टी के सर्वोच्च नेताओं द्वारा प्रचार करवा रहे हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के सबलगढ़ के प्रत्याशी मनीराम धाकड़ के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव चुनाव प्रचार करने के लिए आ रहे हैं। वे कैलारस में सभा लेंगे जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
जॉनी लीवर अंबाह पोरसा में करेंगे रोड शो
फिल्मी जगत के प्रमुख हास्य अभिनेता जॉनी लीवर आज शाम को अंबाह पोरसा में रोड शो करेंगे। वे वहां पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के समर्थन में रोड शो करेंगे। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के समर्थन में अभी तक पार्टी के दिग्गज नेता आ चुके हैं लेकिन यह पहली बार है की हास्य अभिनेता को बुलाया गया है।