आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : ब्लू जेट हेल्थकेयर लिमिटेड का IPO पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए 25 अक्टूबर को को ओपन होगा। इस इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO के जरिए कंपनी ₹840.27 करोड़ जुटाना चाहती है।

रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 27 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगे। 1 नवंबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे।

अगर आप भी इस IPO में पैसा लगाने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि आप इसमें कितना निवेश कर सकते हैं।

मिनिमम और मैक्सिमम कितना पैसा लगा सकते हैं?

इस IPO के लिए रिटेल निवेशक को मिनिमम एक लॉट यानी 43 शेयर के लिए अप्लाई करना होगा। कंपनी ने IPO का प्राइज बैंड ₹329-₹346 प्रति शेयर रखा है। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹346 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं तो आपको ₹14,878 लगाने होंगे। रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट यानी 559 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते हैं, जिसके लिए ₹193,414 इन्वेस्ट करने होंगे।

₹840.27 करोड़ के फ्रेश शेयर जारी करेगी कंपनी

इस इश्यू के लिए कंपनी ₹840.27 करोड़ के फ्रेश शेयर जारी करेगी। यह पूरी तरह से फ्रेस IPO है, जिसके लिए कंपनी 24,285,160 शेयर जारी करेगी। कंपनी के प्रमोटर या अन्य निवेशक अपने शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए नहीं बेच रहे हैं।

35% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व

IRM एनर्जी लिमिटेड के IPO का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) के लिए रिजर्व रखा गया है। इसके अलावा 35% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स और बाकी 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व है।

इन्वेस्ट करने पर मिल सकता है 24.57% रिटर्न

ओपन होने के पहले कंपनी का शेयर ग्रे मार्केट में 24.57% यानी ₹85 प्रति शेयर के प्रीमियम पर पहुंच गया है। ग्रे मार्केट प्राइस (GMP) के हिसाब से देखें तो अपर प्राइस बैंड ₹346 के लिहाज से इसकी लिस्टिंग (346+85=431) ₹431 के प्रीमियम के साथ हो सकती है।