आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भिंड के पावई थाना क्षेत्र में बिजली के 11kv लाइन की चपेट में आकर युवक झुलस गया। युवक की हालत गंभीर बनी है। उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक रूपकिशोर पुत्र प्रीतम बरैठा निवासी पिथनपुरा मंदिर की छत पर बिजली का तार ठीक कर रहा था। तभी युवक 11केवी लाइन चपेट में आ गया है। युवक मंदिर की छत से करंट के झटका के कारण गिरकर जमीन पर घायल हो गया है। युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।