आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : दीपावली के चलते भोपाल की करोंद अनाज मंडी 10 से 14 नवंबर तक लगातार 5 दिन बंद रही। अब यह बुधवार को खुलेगी। व्यापारी पहले तौल-कांटों की पूजा करेंगे और फिर मुहूर्त के सौदे होंगे। इसके बाद मंडी फिर बंद हो जाएगी, जो 20 नवंबर को ही खुलेगी।

भोपाल ग्रेन मर्चेंट एंड ऑयल सीड्स एसोसिएशन के प्रवक्ता संजीव जैन ने बताया कि धनतेरस शुक्रवार से ही बंद में कारोबार बंद हो गया था। 14 नवंबर तक मंडी में कारोबार बंद रहा। 15 नवंबर की सुबह मुहूर्त के सौदे होंगे। वहीं, दीवाली मिलन समारोह भी रखा गया है। इस दिन खरीदी करने के बाद 16 नवंबर से मंडी फिर बंद हो जाएगा, जो 19 नवंबर तक बंद रहेगी।

20 नवंबर को होंगे सौदे

प्रवक्ता एवं मंडी व्यापारी जैन ने बताया कि विधानसभा चुनाव में मतदान और अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी के चलते मंडी बंद रखी जा रही है। 20 नवंबर को मंडी खुलेगी और अनाज की खरीदारी की जाएगी।