आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल की सातों विधानसभाओं में 17 नवंबर को मतदान होने के बाद अब काउंटिंग की तैयारियां अंतिम दौर में है। आज दो शिफ्ट में कुल 880 कर्मचारियों को काउंटिंग की ABCD सीखाई जा रही है। दूसरी ट्रेनिंग 30 नवंबर को दी जाएगी।

टीटी नगर स्थित मॉडल हायर सेकंडरी स्कूल में दो शिफ्ट में 6 मास्टर ट्रेनर्स ट्रेनिंग देंगे। सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक पहली शिफ्ट है। वहीं, दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक दूसरी शिफ्ट होगी। जानकारी के अनुसार, मास्टर ट्रेनर्स कर्मचारियों को काउंटिंग से जुड़ी हर जानकारी देंगे।

पुरानी जेल में होगी काउंटिंग

पुरानी जेल में 3 दिसंबर को काउंटिंग होगी। सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होगी। वहीं, सुबह 8.30 बजे से ईवीएम में दर्ज मतों की गणना प्रारंभ होगी। काउंटिंग में किसी प्रकार की दिक्कतें न हो, इसलिए कर्मचारियों को बारीकीं से ट्रेनिंग दी जाएगी।