सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के पावन उपलक्ष्य में आरम्भ हुए ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत राजधानी भोपाल में 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम अभूतपूर्व उत्साह एवं व्यापक जनभागीदारी के साथ सम्पन्न हुआ। झीलों की नगरी भोपाल के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के चिह्नित प्रमुख स्थलों पर एक साथ प्रज्ज्वलित हुए दीपों से पूरी राजधानी आलोकित हो उठी। नगरीय क्षेत्रों में ऐतिहासिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर प्रज्ज्वलित हुईं दीपमालाएं भोपाल के नगरीय क्षेत्र के प्रमुख ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन का गरिमामय आयोजन हुआ। इसमें भानपुर खंती, वीआईपी रोड स्थित राजा भोज प्रतिमा, शाहजहानाबाद का शहीद द्वार, मनुआभान टेकरी, रोशनपुरा चौराहा, शौर्य स्मारक, लालघाटी का नमो वन, 74 बंगले लिंक रोड, प्रेमपुरा घाट, रानी कमलापति प्रतिमा (आर्च ब्रिज), बिड़ला मंदिर, एम्स अस्पताल, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, दुर्गा मंदिर गीतांजलि, ब्रज कॉलोनी करोंद, मारवाड़ी रोड स्थित यूनानी शफाखाना तथा शब्बन चौराहा ,बोट क्लब शामिल रहे। इन प्रमुख स्थलों पर नागरिकों, प्रबुद्धजनों, जनप्रतिनिधियों और युवाओं ने पूर्ण निष्ठा के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर भोपाल की समृद्धि और जन-कल्याण की मंगल कामना की।
ग्रामीण अंचलों के देवस्थानों और सरोवरों पर सजा दीपों का वैभव राजधानी के ग्रामीण अंचलों में भी 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम को लेकर नागरिकों में अपार उत्साह देखा गया। ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख देवालयों, सरोवरों और सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक दीपदान किया गया। ग्राम पंचायत चंदेरी के रामदेव बाबा मंदिर प्रांगण, अरेड़ी स्थित अमृत सरोवर, ईमलिया में तालाब मंदिर परिसर, पाटनिया के हनुमान
मंदिर, ईंटखेड़ी सड़क में नदी तट, अमोनी के पटेल बाबा मंदिर, सिकंदराबाद के सामुदायिक शेड, बगरोदा के तालाब मंदिर, बरखेड़ी बाजयाफ्त में तालाब नर्सरी, बरखेड़ा बोन्दर में पाठशाला तालाब परिसर तथा फंदा कलां के हरिहर मंदिर में नागरिकों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक दीप प्रज्ज्वलित किए।
जनभागीदारी से सेवा संकल्प अभियान का भव्य आगाज भोपाल में आयोजित इन दीपदान कार्यक्रमों में स्थानीय निवासियों, स्व-सहायता समूहों की बहनों, विद्यार्थियों तथा समाज के विभिन्न वर्गों ने स्वप्रेरणा से सहभागिता दर्ज कराई। दीपों की रोशनी से नहाए ये परिसर न केवल उत्सवधर्मिता के प्रतीक बने, बल्कि संचालित होने वाले माहव्यापी 'सेवा संकल्प अभियान-2026' के तहत सेवा, सहभागिता और सामाजिक समरसता के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम भी बने।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #जगमग #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #उपलक #आरम