सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : संभागायुक्त संजीव सिंह की अध्यक्षता में संभागायुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। संभागायुक्त सिंह ने 12 जून से 18 जून तक जिले के प्रत्येक विकासखंड / नगरीय निकाय मुख्यालयों पर आयोजित होने वाले जनकल्याण शिविरों की कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

संभागायुक्त सिंह ने बताया कि जनकल्याणकारी शिविरों में पंजीयन के साथ – साथ राजस्व संबंधी शिकायतें, लोकसेवा गारंटी के अंतर्गत लंबित प्रकरणों का अधिक से अधिक निराकरण के निर्देश दिए। इसके साथ ही कृषि एवं कल्याण विभाग को निर्देशित किया कि सभी जिलों में अनिवार्य रूप से प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदर्शनी और कार्यशालाएं आयोजित की जाएं। एक पेड़ माँ के नाम स्वच्छता अभियान प्राकृतिक खेती कार्यशालाएं एवं अंर्तराट्रीय योग दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की कार्य योजना तैयार कर संभाग के सभी जिलों में गरिमामय आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उपार्जन कार्य की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपार्जन केन्द्रों पर समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी परिवहन एवं समय सीमा में किसानों को भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समयावधि में कृषकों से सुचारू रूप से गेहूं उपार्जन का कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

संभागायुक्त सिंह ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज 100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए भोपाल संभाग की समग्र रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए।

आगामी वर्षा काल के दृष्टिगत संभागायुक्त संजीव सिंह ने उपायुक्त किरण गुप्ता को निर्देशित किया कि वे मानसून-पूर्व तैयारियों के संबंध में सभी संबंधित विभागों की एक संयुक्त बैठक करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बैठक में जलभराव रोकने नाले-नालियों की सफाई और आपदा प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा कर समय रहते आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।
बैठक में राजस्व उपायुक्त किरण गुप्ता संयुक्त आयुक्त विनोद यादव एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

समय-सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न
समय-सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न

Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #समय #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #नगर #जनकल