आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल में 17 नवंबर को मतदान होना है। शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करने बुधवार को बोट क्लब पर 400 स्क्वायर फीट की रंगोली बनाई गई। वोटर अवेयरनेस के लिए ADR और जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह साझा पहल की। जागरुकता के लिए रंगोली को भोपाल के 5 स्थानीय कलाकार धर्मेंद्र मेवाड़े, टीनू बाला, ऋषि बाथम, आनंद नंदेश्वर और आशीष कोरसा ने कई घंटों की मेहनत और 40 किलो रंगों से तैयार किया। बड़ी संख्या में बोट क्लब घूमने आए लोग रंगोली देखने पहुंचे।