सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: भोपाल के एमपी नगर स्थित सिप एंड डिप बार पर रात में आबकारी टीम ने दबिश दी। यहां बिना परमिट के शराब का न सिर्फ स्टॉक था, बल्कि बेची भी जा रही थी। रात साढ़े 9 बजे तक कार्रवाई चलती रही।

आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त दीपम रायचूरा ने बताया, एमपी नगर जोन-2 स्थित बार में अवैध शराब के स्टॉक रखने और बेचने की सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई। रात में टीम ने दबिश दी। जहां से बड़ी मात्रा में बगैर परमिट के शराब रखे मिली। जिसे जब्त कर लिया गया। इस बार में संचालक बिना परमिट के अवैध शराब लाकर बेच रहा था। इस सूचना पर यह कार्रवाई की गई।

अन्नानगर में भी कार्रवाई
अमले ने अन्नानगर क्षेत्र में संदिग्ध स्थलों एवं शराब दुकानों के आसपास भी कार्रवाई की। सहायक आयुक्त रायचूरा ने बताया, जिले के सभी बारों के स्टॉक की जांच भी की जा रही है।