ITDC India e-Press / Agencies
मध्यप्रदेश की भावांतर भुगतान योजना 2025 के अंतर्गत सोयाबीन विक्रेता किसानों के लिए आज 10 नवम्बर 2025 को ₹4036 प्रति क्विंटल का मॉडल रेट जारी किया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि यह मॉडल रेट उन किसानों पर लागू होगा जिन्होंने अपनी सोयाबीन की उपज को विभिन्न मंडी प्रांगणों में विक्रय किया है। इसी मॉडल रेट के आधार पर किसानों को भावांतर भुगतान राशि की गणना कर राशि दी जाएगी।
राज्य में लगातार दूसरे दिन सोयाबीन के मॉडल रेट में वृद्धि दर्ज की गई है। 7 नवम्बर को मॉडल रेट ₹4020 प्रति क्विंटल था। 8 नवम्बर को ₹4033 प्रति क्विंटल हुआ। जबकि 9 नवम्बर और 10 नवम्बर दोनों दिन ₹4036 प्रति क्विंटल का मॉडल रेट जारी हुआ।
राज्य सरकार का कहना है कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए भावांतर योजना को निरंतर सशक्त बनाया जा रहा है.