सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : जपानी कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी मित्सुबिशी मोटर्स भारत के कार सेल्स बिजनेस में एंट्री ले सकती है। निक्केई एशिया की एक खबर के मुताबिक, कंपनी दक्षिण एशियाई देशों में कार डीलरशिप ऑपरेट करने वाली कंपनी टीवीएस मोबिलिटी में 30% से ज्यादा हिस्सेदारी खरीदेगी।

रिपोर्ट के मुताबिक दोनों कंपनियों के बीच हुए समझौते के तहत TVS मोबिलिटी भारत में कार सेल्स बिजनेस को बंद कर देगी। इस डील के तहत मित्सुबिशी 33 मिलियन डॉलर से 66 मिलियन डॉलर (करीब 273 करोड़ रुपए से 547 करोड़ रुपए) का निवेश कर सकती है।

हर कार ब्रांड के लिए डेडिकेटेड शोरूम बनाएगी मित्सुबिशी

TVS मोबिलिटी के 150 मौजूदा आउटलेट्स का इस्तेमाल करते हुए मित्सुबिशी हर कार ब्रांड के लिए डेडिकेटेड शोरूम बनाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी शुरुआत में होंडा की कारों की बिक्री बढ़ाने पर जोर देगी। मित्सुबिशी कार ब्रांडों और मॉडलों की रेंज बढ़ाने के लिए जापानी व्हीकल मैन्युफैक्चरर्स के साथ चर्चा भी करेगी।

EV को अपनाने के लिए बढ़ावा देगी कंपनी

कंपनी का लक्ष्य भारत में EV को व्यापक रूप से अपनाने के लिए बढ़ावा देना है। इसके साथ ही कंपनी नई सर्विस शुरू करने की भी योजना बना रही है, जैसे कस्टमर्स को स्मार्टफोन ऐप के जरिए कार के रखरखाव को शेड्यूल करना और बीमा खरीदने में सक्षम बनाना है, ताकि कस्टमर्स एक्सपीरिएंस को बेहतर किया जा सके।

नई कारों की बिक्री में विश्व स्तर पर तीसरे स्थान पर भारत

भारत नई कारों की बिक्री के मामले में चीन और अमेरिका के बाद तीसरे स्थान पर है, लेकिन सुजुकी मोटर को छोड़कर देश में जापानी व्हीकल मैन्युफैक्चरर की कमजोर उपस्थिति है। मित्सुबिशी का लक्ष्य नई कंपनी के माध्यम से स्थानीय ब्रांडों के साथ जापानी कारों को बेचने का है।