सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भाभा विश्वविद्यालय में आज "नशा मुक्ति अभियान" के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भोपाल पुलिस कमिश्नर ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर छात्रों का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें नशा मुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
प्रमुख बिंदु – पुलिस कमिश्नर का मार्गदर्शन
पुलिस कमिश्नर ने अपने संबोधन में कहा:
1. "नशा शरीर और समाज दोनों को खोखला कर देता है" – नशे की लत से न केवल स्वास्थ्य खराब होता है बल्कि परिवार और करियर भी बर्बाद हो जाता है।
2. युवा शक्ति ही देश की ताकत है – यदि युवा नशे से दूर रहेंगे तो देश प्रगति करेगा। पढ़ाई, खेल और कौशल पर ध्यान दें।

3. साथी का सहयोग जरूरी – अगर कोई दोस्त नशे की तरफ जा रहा है तो उसे रोकें और परिजनों व पुलिस को सूचित करें।
4. भोपाल पुलिस का संकल्प – कॉलेज परिसर के आसपास नशे की बिक्री पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से कोई भी सूचना दे सकता है।
5. मार्गदर्शन में नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ।
कमिश्नर सर ने छात्रों को बताया – "नशा नहीं, करियर चुनो"
युवाओं से अपील: नशे से दूर रहें, स्वस्थ और सफल जीवन बनाएं।

हम सब मिलकर बनाएंगे
उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे "नशे को ना कहें, जीवन को हाँ कहें" के मंत्र के साथ आगे बढ़ें।
कार्यक्रम में उपस्थिति
कार्यक्रम में भाभा विश्वविद्यालय के , प्रति-कुलपति डॉ. भारती सातनकर, ग्रुप डायरेक्टर डॉ. मनोज कुमार शुक्ला, कुलसचिव डॉ श्याम पाटकार* सभी संकायों के अधिष्ठाता, प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों ने नशा न करने और न करने देने का संकल्प लिया और बी.टेक तृतीय सेमेस्टर में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर ने वाले छात्रों को माननीय पुलिस कमिश्नर द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग से प्रथम टॉपर शालिनी विश्वकर्मा, द्वितीय टॉपर जमशेद चौधरी, तृतीय टॉपर प्रियंका कुमारी, साक्षी कुमारी रहे और कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग से प्रथम टॉपर साक्षी राउत द्वितीय टॉपर से। सबा फरहीन तृतीय टॉपर यशिका कुंबरे रहे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #उपस #गदर #करन