सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल एवं तथास्तु मल्टीनेशनल हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क दिवा दंत चिकित्सा शिविर कुलपति सचिवालय नर्मदा सभागार में आयोजित किया गया | शिविर का उद्घाटन कुलपति सुरेश कुमार जैन के द्वारा किया गया इस अवसर पर कुल सचिव आई. के. मंसूरी एवं तथास्तु हॉस्पिटल के डायरेक्टर देवेंद्र तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
शिविर में लगभग 130 शिक्षकों ,कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का निशुल्क परीक्षण एवं प्रारंभिक चिकित्सा की गई। इस अवसर पर कुलपति द्वारा अपने उद्बोधन में विश्वविद्यालय परिवार के प्रत्येक सदस्य के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सुरक्षित भविष्य के लिए विभिन्न कार्यक्रमों को करने की प्रतिबद्धता दोहराई। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में तनावपूर्ण जीवन शैली एवं कार्य भार के करण विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रहीं हैं, उन्होंने कहा की छात्रों के साथ-साथ प्रत्येक कर्मचारी का भी स्वास्थ्य एवं भविष्य सुदृढ़ हो इसके लिए प्रयास जारी रहेंगे।