सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। हुए

कार्यक्रमो के अंतर्गत अंतर-विभागीय रस्साकशी महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता सहित विभिन्न खेलों के कौशल प्रदर्शन आयोजित किए गए, जिसमें विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रस्साकशी प्रतियोगिता में शारीरिक शिक्षा विभाग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि योग विभाग द्वितीय स्थान पर रहा। पुरस्कार वितरण प्रो पवन मिश्रा अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉअच्छेलाल विभाग अध्यक्ष भाषा विभाग में प्रदान किया।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के खेल मैदान में हॉकी के महान खिलाड़ी एवं भारत के गौरव मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर प्रो. शशांक शेखर एवं डॉ. आलोक मिश्रा द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके जीवन एवं खेल योगदान का स्मरण किया गया।

इस अवसर पर फुटबॉल मैच का भी आयोजन किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ-साथ सीनियर सिटीजन ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों और वरिष्ठ नागरिकों की संयुक्त सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष रूप से प्रेरणादायी एवं जीवंत बना दिया।

रविंद्र कौशिक; अनिल तंवर; डॉ. अक्षय सिंह; डॉ. पूनम सिंह; डॉ. चंद्रभान; डॉ. सरिता सिंह सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #बरकतउल #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #अवसर #रदर