आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : श्यामला हिल्स स्थित बाल भवन सीनियर सेकंडरी स्कूल में शनिवार को विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने 108 मॉडल प्रस्तुत किए। इनके जरिये भविष्य के वैज्ञानिकों ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण को कैसे रोका जा सकता है, प्राकृतिक संसाधनों को कैसे बचाया जा सकता है और रक्तचाप एवं डायलिसिस से कैसे बचा जा सकता है। विद्यार्थियों ने समस्या के साथ उनके समाधान भी बताए।

बाल वैज्ञानिकों ने विज्ञान की उत्तरोत्तर उन्नति को अंतरिक्ष में छोड़े गए चंद्रयान, उन्नत खेती के आसान तरीकों के माध्यम से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने मेले में सभी मॉडल प्रस्तुत किए।

शिक्षकों ने कहा कि विज्ञान ने आज के जीवन को सुलभ बना दिया है, उसके महत्व को किसी भी तरह से नकारा नहीं जा सकता है।

बाल मेला भी इसी पर केंद्रित है। विज्ञान मेले के लिए आठवीं, नौवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने शिक्षक महक आहूजा, फायज़ा खान, अनीता गुप्ता, शीना इब्राहिम, शुभांगनी कोलकर, पी. सविता, सुशांत तिवारी, नाजिया उस्मान, बुशरा अरशद, सारा ताहिर, असना खान के मार्गदर्शन में मॉडल तैयार किए।