सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: विश्व बल दिवस अथवा बाल अधिकार दिवस मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन 1959 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बाल अधिकारों की घोषणा की जिसे 20 नवंबर 1989 को भारत समेत 192 देशों ने स्वीकार। ये जानकारी चाइल्ड राइटस आब्ज़र्वेटरी म.प्र. द्वारा आयोजित बाल अधिकार सप्ताह के समापन में दी गई। बाल दिवस समाज के सभी वर्गों को बच्चों के अधिकारों रक्षा करने, उन्हें प्रोत्साहित करने और उनकी सफलता का जश्न मनाने का अवसर अवसर देता है ताकि हम बच्चों के लिये एक बेहतर दुनिया बना सकें।
बाल अधिकार सप्ताह में इन चार स्कूलों – अंकुर हायर सेकण्डरी स्कूल दयानन्द नगर, सेविन हिल्स पब्लिक स्कूल, न्यू मार्केट, अंकुर हायर सेकण्डरी स्कूल, शिवाजी नगर और सेविन हिल्स हायर सेकण्डरी स्कूल अरेरा कालोनी में निरन्तर विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इन गतिविधियों में वाद-विवाद प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन, बच्चों पर केन्द्रित फ़िल्मों का प्रदर्शन, कविता और लघु कहानी लेखन, बाल मित्र नगर और गाँव पर पेन्टिंग कार्यशाला व प्रतियोगिता और अन्तिम दिन चारों स्कूलों में बाल मेले का आयोजन किया गया।
बाल मेलों में बच्चों ने नाटक, नृत्य और गायन के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ जैसे विषयों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। इन कार्यक्रमों को बड़ी संख्या में पालकों ने देखा और सराहा। बाल मेले में बच्चों द्वारा बनाई गई पेन्टिंग्स, कविताओं, कहानियों, स्लोग्नस और क्राफ़्ट का प्रदर्शन किया गया और साथ ही खान-पान के स्टॉल भी लगाए गए। अधिकतर कार्यक्रमों के केन्द्र में बाल अधिकार थे।
बाल सप्ताह के अन्तर्गत आयोजित गतिविधियों और कार्यक्रमों की एक ख़ास बात यह रही कि हर स्कूल के बच्चों ने कार्यक्रम का नियोजन और संचालन किया और पुरस्कार पालकों ने वितरित किए। इस सप्ताह में चाइल्ड राइट्स ऑब्ज़ेवेटरी द्वारा बल अधिकारों की जागरूकता के लिए सोशल मीडिया कैंपेन भी चलाया।