ITDC India e-Press / Agencies

एडीएम श्री भूपेंद्र गोयल की अध्यक्षता में बाढ़ आपदा प्रबंधन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी वर्षा ऋतु की तैयारियों की समीक्षा की गई एवं सभी विभागों को अपनी ओर से तैयारियाँ पूर्ण करने को निर्देशित किया गया ताकि संभावित दुर्घटनाओं से बचाव किया जा सके एवं कोई जन-धन-पशु हानि जिले में ना हो। कोई दुर्घटना या क्षति होने की स्थिति में तत्काल जिला कार्यालय द्वारा स्थापित जिला आपदा नियंत्रण कक्ष नगर निगम कार्यालय फायर कंट्रोल रूम पीएचक्यू चौराहा दूरभाष क्रमांक-0755-240220,2701401,254222 में सूचित करने के निर्देश दिए गए।