85 समपार फाटकों पर चला जागरूकता अभियान

सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अंतर्राष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस के अवसर पर पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल द्वार चलाया गया विशेष जन-जागरूकता अभियान आज सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया।

मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी विजय शंकर गौतम के निर्देशन में आयोजित इस सप्ताहव्यापी अभियान के दौरान भोपाल मंडल के भोपाल-बीना बीना-इटारसी एवं गुना-गंजबासौदा रेलखंडों के कुल 85 समपार फाटकों पर सड़क उपयोगकर्ताओं को रेल फाटक पार करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में जागरूक किया गया।

अभियान में इंजीनियरिंग, परिचालन एवं सुरक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान 6 हजार से अधिक सड़क उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित तरीके से समपार फाटक पार करने रेल सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा संभावित दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

अंतर्राष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस के अवसर पर मंडल के विभिन्न समपार फाटकों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। भोपाल रेल मंडल के संरक्षा विभाग द्वारा रेलवे स्टेशनों एवं समपार फाटकों के आसपास नुक्कड़ नाटक जनसंपर्क गतिविधियों तथा प्रत्यक्ष संवाद के माध्यम से लोगों को रेल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान समपार फाटकों पर सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली ऑडियो संदेशों पंपलेट वितरण तथा सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों का भी प्रभावी उपयोग किया गया। विशेष रूप से व्यस्त समपार फाटकों पर सड़क उपयोगकर्ताओं को सुरक्षा संबंधी नियमों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया।

पश्चिम मध्य रेलवे का भोपाल मंडल रेल एवं सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता अभियानों का आयोजन करता रहेगा।

85 समपार फाटकों पर चला जागरूकता अभियान
85 समपार फाटकों पर चला जागरूकता अभियान

Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #समप #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #अवसर #सफलत