आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : जबलपुर में शातिर व्यक्ति ने एटीएम बदलकर एक युवक के अकाउंट से 1 लाख 78 हजार रुपए पार कर दिए। आरोपी इतना शातिर था कि एटीएम से पैसे निकालने के बाद युवक को पहले बातों में फंसाया। फिर उसका एटीएम बदलकर दूसरा एटीएम थमा दिया और अकाउंट के सारे पैसे निकाल लिए। पुलिस ने देर रात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक कोतवाली निवासी गणेश प्रसाद अहिरवार परिजात बिल्डिंग के नजदीक बने एटीएम से पैसे निकालने गए थे। जहां उन्होंने पहले 5 हजार निकाले और उन नोटों को गिनने लगे। इसी दौरान रूपेंद्र नाम का एक युवक पहुंचा और बातों के युवक को फंसा लिया और दूसरा एटीएम थमा दिया।

वहीं जब कुछ दिन बाद गणेश एटीएम से पैसे निकालने फिर पहुंचा। तब अकाउंट में बैलेंस नहीं था। जिसके बाद तत्काल बैंक की शाखा पहुंचे थे। बैंक का स्टेटमेंट निकलवाया। तब उन्हें जानकारी लगी थी। उनके अकाउंट से करीब 1 लाख 78 हजार निकाल लिए गए। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।