आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भिंड के अटेर विधानसभा क्षेत्र के पिथनपुरा गांव में कांग्रेस पार्टी द्वारा जनसभा का आयोजन किया जा रहा है। ये जनसभा को संबोधित करने के लिए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और राजस्थान के कांग्रेस नेता सचिन पायलट आ रहे हैं। वे करीब 11 बजे भिंड पहुंचेंगे। यहां से दोनों नेता अटेर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे के पक्ष में सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी की प्रदेश व केंद्र की सरकार पर निशाना साधेंगे।